बड़ी खबर-(देहरादून) राज्य मे पांच दिन भारी बारिश के रेड, आरेंज, येलो अलर्ट को लेकर सभी डीएम को निर्देश

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal dehradun

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र

समस्त जिलाधिकारी,

एस०ई०ओ०सी० पू०एस०डी०एम०ए०

देहरादून

विषयः-

उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत सावधानी बरतने के संबंध में।

महोदय

उपरोत्त विषयक अवगत कराना है कि निदेशक मारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 29.08.2025 को प्रातः 11:30 जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के जनपदों में दिनांकवार अलर्ट की सूचना निम्नवत है-

दिनांक 29.08.2025 को राज्य के देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं बागेश्वर, जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने संभावना है (रेड अलर्ट) तथा उत्तराकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़ चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है (आरेंज अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

दिनांक 30.08.2025 को देहरादून तथा बागेश्वर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है (रेड अलर्ट) तथा शेष जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

दिनांक 31.08.2025 को राज्य के देहरादून एवं बागेश्वर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है (आरेंज अलर्ट) साथ ही जनपदों में माध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।

दिनांक 01.09.2025 को राज्य के देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है (आरेंज अलर्ट। साथ ही अन्य जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना (येलो अलर्ट)।

दिनांक 02:09.2025 को राज्य के देहरादून, चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सराभावना है (आरेंज अलर्ट) साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है (येलो अलर्ट

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि कृपया अपने जनपदों में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें-

प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जावे।

किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सुधनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जायें।

आपदा प्रबंधन BRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

PWD, PMGSY, ADB, BRO, NHAI आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत अधिकरी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

समस्त चौकी थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

उत्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल /फोन स्विच ऑफ नहीं लेंगे।

अधिकारीगण बरसाती, छाता, टाई, हैलमेट तथा आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें।

10- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें। असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति ना दी जावे।

Ad_RCHMCT