बर्बादी की बारिश:यहाँ दो की मौत, तीन लापता – गांव में मातम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल मंडल तक आपदा की मार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बागेश्वर जिले के पौंसारी गांव में शुक्रवार को बादल फटने की घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा और देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि: छूटे हुए शहीदों के पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं

घटना के दौरान एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं। मृतकों की पहचान बसंती देवी और बछुली देवी के रूप में हुई है। लापता व्यक्तियों में रमेश चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र और पूरन चंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

आपदा की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी आशीष भटगाईं और विधायक सुरेश गढ़िया मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। हालांकि, इलाके में संचार व्यवस्था ठप होने के चलते राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन प्रशासन पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर में धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी

बादल फटने की इस घटना ने दो परिवारों को गहरा सदमा दिया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें।

Ad_RCHMCT