बड़ी खबर-रामनगर मे युवक का अपहरण, मारपीट व लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व बुलट बाइक बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar
दि0 26.12.25  को वादी शुभम कश्यप पुत्र श्री दलीप राम निवासी मौहल्ला भवानीगंज, छोटी नहर के पास, तहसील रामनगर, जिला नैनीताल द्वारा समीर खान द्वारा वादी को बहलाफुसलाकर जबरदस्ती अपनी बुलट मो0सा0 पर बैठाकर वादी का अपहरण कर ले जाना तथा समीर द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ वादी के साथ मारपीट,

गाली गलोज व जान से मारने की धमकी देना तथा देशी कट्टा वादी की कनपटी पर रखकर वादी की जेब मे रखे पर्स को छीनकर ले जाने की लाकर दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर FIR N0.428/25 धारा- 140(4)/30994)351(3)/352/11592)/12692)  बी0 एन0 एस0 पंजीकृत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  कर्मचारियों-पेंशनर्स को राहत, अब समय पर मिलेगा भुगतान

उक्त अभियोग के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा निर्देशित किया गया जिसके क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के आदेश के अनुपालन मे पुलिस टीम द्वारा

अभि0गण (1)-समीर खान पुत्र जावेद खान निवासी बम्बाघेर रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष, (2)-ईशान खान उर्फ पव्वा पुत्र मौ0 शावेज निवासी आला हजरत मस्जिद के पास शक्तिनगर पूछड़ी रामनगर उम्र 20 वर्ष व (3)-रिहान अल्वी पुत्र मौ0 हनीफ निवासी तेलीपुरा रामनगर जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर निगम मे बन्द पड़ी आरा मशीन के खण्डर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शीतला मंदिर में भगदड़: 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

अभि0गणो की निशानदेही पर अभि0 समीर उपरोक्त के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त तमन्चा 315 बोर मय घटना मे प्रयुक्त बुलट मो0सा0 तथा अभि0 ईशान उर्फ पव्वे के पास से वादी का लूटा हुआ काले रंग का पर्स जिसमे कुल 290 रू0 व अन्य कागजात थे तथा अभि0 रिहान के पास से वादी का लूटा हुआ आधार कार्ड बरामद हुआ । अभि0गणो को मान0न्या0 के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरटेकिंग की जिद बनी मौत का कारण, एक गोली ने छीनी रिटायर्ड ब्रिगेडियर की जिंदगी


पुलिस टीम – उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
हे0कानि0 तालिब हुसैन
कानि0 महबूब आलम
कानि0 विपिन शर्मा
कानि0 जसवीर सिंह

Ad_RCHMCT