बड़ी खबर-कर्मचारी शिक्षक संगठन के कुबेर चुने गए अध्यक्ष,मनोज मंत्री,सुभाष गोला निर्विरोध बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

उत्तरांचल (पर्वतीय)कर्मचारी शिक्षक संगठन के  सेवायोजन प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी के सभागार में सम्पन्न हुए जनपद नैनीताल के सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग के कुबेर मावड़ी अध्यक्ष, शिक्षा विभाग के सुभाष गोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,समाज कल्याण से अनिल कुमार उपाध्यक्ष,आई टी आई से मनोज पंत हल्द्वानी, मेडिकल कालेज से हरगोबिंद सिंह संगठन मंत्री,शिक्षा विभाग से माणिक मोहन शुक्ला

संयुक्त मंत्री,प्यारेलाल कोषाध्यक्ष,देवेंद्र बिष्ट वन विभाग स्मप्रेक्षक चुने गए। अध्यक्ष और मंत्री पद पर चुनाव हुए जबकि अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।अध्यक्ष पद के सीधे मुकाबले में कुबेर मावड़ी को 144 मत प्राप्त हुए जबकि छत्रपति पांडे को 84 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनिल बलूनी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुष्ठ आश्रम में राशन और फल वितरण

मंत्री पद पर मनोज पंत को 139 मत,जबकि गिरिजा भूषण को 45 और प्रदीप ममगई को 44 मत प्राप्त हुए। बतौर मुख्य चुनाव अधिकारी संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल के दिशा निर्देशन में सम्पन्न हुए चुनावों में मंडल अध्यक्ष रमेश जोशी,संयुक्त मंत्री नंदन गोस्वामी,मंडल मंत्री परेश्वर ढोढ़ियाल चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(हल्द्वानी) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पहले, बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने दिया शांति एवं सुरक्षा का पैगाम

जनपद शाखा के चुनावों के साथ साथ हल्द्वानी ब्लाक के भी चुनाव संपन्न हुए जिसमें डा मनीष रस्तोगी अध्यक्ष,जगदीश जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मदन बिष्ट उपाध्यक्ष, पूरन तिवारी मंत्री,सतीश पाठक संगठन मंत्री,दिनेश गुरुरानी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः संदिग्ध हालात में फंदे पर लटके मिले व्यापारी दंपत्ति के शव


अधिवेशन में 16 विभागों के कर्मचारी शिक्षकों ने भागीदारी की।इस दौरान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर कुमार मिश्रा,प्रांतीय अध्यक्ष आर एस ऐरी,चंद्रशेखर शर्मा,हरिकेश सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के जिलाधक्ष मोहन राम,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नंदराम आर्य,राजकीय शिक्षक संघ के जगदीश बिष्ट,गोकुल मर्तोलिया,नमिता पाठक,ममता जोशी,कृष्णा बिष्ट,सोमपाल,संगीता जोशी, गिरीश जोशी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT