बड़ी खबर-सर्विलांस व डीएनए मिलान कर 01 वर्ष पूर्व हुए मर्डर का रुद्रपुर पुलिस द्वारा किया गया खुलासा।।

ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर-सर्विलांस व डीएनए मिलान कर 01 वर्ष पूर्व हुए मर्डर का रुद्रपुर पुलिस द्वारा किया गया खुलासा।

  दिनांक 28.03.2021  वादिनी द्वारा तहरीर से अवगत कराया कि उसका पुत्र रणजीत उर्फ लड्डू उम्र 16 वर्ष को कोई बहला फुसला कर घर से ले गया है।

दौरान विवेचना एक अज्ञात व्यक्ति का शव थाना खटीमा क्षेत्र में दि0 29.03.2021 को बरामद हुआ जिसका पुलिस द्वारा 72 घण्टे बाद फोटोग्राफ कर दाह संस्कार कर दिया गया।

एवं मृतक के कपड़े सुरक्षित रख दिये कपडो की एवं फोटो की शिनाख्त हेतु मुत्तक के माता पिता को खाना खटीमा ले जाया गया तो मृतक की मां वादिनी उपरोक्त द्वारा उसे अपने लड़के के रूप में पहचान लिया।

किन्तु लड़के के पिता के द्वारा मृत्तक को पहचानने में संदेह किया जिस कारण मृतक के माता पिता का DNA सेम्पल लेकर मृत्तक से मिलान किया तो दोनों ही मृतक के जैविक माता-पिता होना पाये गये।

घटना स्थल के CCTV कैमरे चेक करने पर मृत्तक/गुमशुदा को उसे घर के पास से कोई व्यक्ति अपनी बाइक में बैठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया मृत्तक का लोकेशन चैक करने पर उसके मो0 से एक मो0न0 की सबसे अधिक बात हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर मे हुए हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस ने चोरपानी से किया गिरफ्तार

उसके बाद मृतक के एवं सदिग्ध मो० न० का लोकेशन चैक किया तो दोनो न0 भूरारानी से होते हुए दिल्ली और दिल्ली से चण्डीगढ़ तक पहुंचा।

वहा पर मृतक का मो० नम्बर बन्द हो गया तथा सदिग्ध मो० न० का लोकेशन खटीमा में जहा पर मृत्तक की बाड़ी मिली वहा पर बन्द हो गया उसके बाद दोनो मोबाईल और सिम कभी चालू नहीं हुए।संदिग्ध मोबाईल पर गुरजन्त सिंह S/O श्री बखविन्दर सिंह R/O सस्तमपुर पो० रम्पुरा बुर्जुग थाना खजूरिया जिला रामपुर उ0प्र0 का पता पाया गया।

जिसकी तभी से संदिग्धता के आधार पर तलाश जारी थी किन्तु वह मिल नहीं पा रहा था अभि0 की तलाश एवं मुकदमे के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एक टीम का गठन किया गया।

इस बीच समय अधिक हो जाने के कारण अभि0 गण निश्चिन्त हो गये थे गुरजन्त के घर तलाश करने पर वह घर पर नहीं मिलता था। उसके घर पर परिजनों को बताया कि गुरजन्त का कोई लडाई झगडे का मामला है इस सम्बन्ध मे उससे पूछताछ किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर, बड़ी संख्या में आईएएस (IAS), पीसीएस (PCS) अधिकारियों के स्थानांतरण, देखिये सूची

जिस कारण उसके चाचा गुरजन्त को 09.03.2022 को कोतवाली रुद्रपुर उपस्थित लाये जिनके समक्ष गुरजन्त से पूछताछ करने पर उसने बयान किया कि लड्डू उर्फ रणजीत से मेरी मुलाकात फोन काल से हुई वह लड़की बनकर बात करता था।

जब उससे आमने सामने मुलाकात हुई तब भी वह जिन्स टाप पहने हुए एक सर में चुन्नी डाले ही मिला और अपना नाम भी लड़की का ही बताया मुझे भी विश्वास था कि यह लड़की ही है दिए 24.3 2021 को गुरजन्त ने मुत्तक से शादी करने का प्रस्ताव रखा जिसे मृत्तक ने स्वीकार किया।

तब अभियुक्त मृतक को अपनी बाइक से अपने घर रुस्तमपुर बिलासपुर ले गया जहा अभियुक्त ने उसके साथ संबंध बनाने चाहे तो तब उसे पता लगा कि वह लड़की नहीं है लड़का है तब उसने मृतक के साथ अप्राकृत
संबंध बनाए और पुलिस के डर के मारे दोनों अगले दिन चण्डीगढ़ चले गये किन्तु उसने यहाँ रहने से मना किया तो फिर अभि0 के पर रुद्रपुर आ गये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः इस अधिकारी का हुआ ट्रांसफर

मृतक अपने घर नहीं जाना चाहता था | किन्तु अभि0 गुरजन्त भी अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता था इस बात की पूरी जानकारी अभि ने अपने जीजा साहब सिंह उर्फ सब्बी निवासी मझीला पीलीभीत को बताई तो उसके जीजा ने बताया कि इसे मझौला ले आओ यहा किन्नर रहते है इसे उनके साथ छोड़ देंगे।

दि 27.03.2021 की रात्रि में दोनों अपने जीजा के घर खाकर सो गये रात में अभि गुरजन्त ने उसका एक हाथ से गला दवाया और दूसरे हाथ से तकिया से उसका मुह और नाक बन्द किया और उसे मार दिया। यह बात उसने सुबह अपने जीजा साहब सिंह को बतायी कि मैंने इसे मार दिया है तब 28.3.2021 की रात्रि में दोनो जीजा साले बाईक से उसे खटीमा के जंगल में फेंक दिया और अभि गुरजन्त चण्डीगढ़ भाग गया। जिन्हें गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Ad_RCHMCT