BREAKING-महाराज ने की विजयवर्गीय एवं जोशी से शिष्टाचार भेंट।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से प्रचण्ड विजय हासिल करने के बाद प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट की।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

उन्होने भाजपा के चुनावी प्रबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश के विकास के साथ साथ सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

श्री महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को संस्कार भूमि बनाने के साथ साथ सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करेगी।

उन्होने कहा कि देश एवं प्रदेश की सम्मानित जनता यह भली-भाँति जानती है कि “करेगी तो सिर्फ भाजपा ही”।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

इसीलिए जनता ने पुनः भाजपा को प्रदेश में सत्ता की बागडोर सौंपी है। भाजपा सरकार की कार्य संस्कृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों का सुफड़ा साफ हो गया है।

Ad_RCHMCT