BREAKING-मुख्यमंत्री धामी ने दिया पद से इस्तीफा।।

ख़बर शेयर करें -

राज्य में चुनाव समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव हारने के बाद राजभवन पहुँचते हुए मंत्रिमंडल का इस्तीफा सोंप दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा की उन्हें ख़ुशी है की प्रदेश की देवतुल्य जनता ने एक बार फिर भाजपा को दो तिहाई से जायदा बहुमत दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई हैं। हालांकि सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं।

सीएम धामी के साथ सतपाल महाराज, गणेश जोशी, अरविंद पांडे और यतीश्वरानंद भी राजभवन पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

अब उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो रही है। बीजेपी विधायक मंडल दल की बैठक होगी।

इस बैठक में निर्वाचित विधायक अपना नेता चुनेंगे जिसे वो मुख्यमंत्री बनाना चाहेंगे। इसके बाद बीजेपी हाईकमान विधायक दल द्वारा चुने गए नेता को अपनी सहमति देगा इस तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

मतगणना से पहले तय था कि पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन धामी खटीमा से चुनाव हार गए। इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Ad_RCHMCT