बड़ी खबर-(उत्तराखंड) शीतलहर, घना कोहरे की संभावना, इस जिले मे सोमवार को स्कूलों मे अवकाश घोषित, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Udham Singh Nagar।। आदेश ।।

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून (IMD) द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर 2025 अपरान्ह 1:30 बजे से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29-12-2025 को जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गन्त प्रात काल से माध्यम घना कोहरा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 13 अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां तय

उक्तानुसार शीतलहर के प्रकोप से बचाव हेतु विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत दिनांक 29-12-2025 (सोमवार) जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त, एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं एंव आंगनबाडी केन्द्रों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। यह आदेश विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नो पैनिक, नो स्टॉक इश्यू: केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर उठाया बड़ा कदम   

अतः निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एंव सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कडाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Ad_RCHMCT