Uttrakhand weather-आज इन जिलों के लिए घने कोहरे, शीत दिवस का येलो अलर्ट, यहाँ स्कूलों में छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

Weather Forecast FOR UTTARAKHAND Weather Forecast for uttarakhand Weather Forecast corbetthalchal.in Uttrakhand weather Dehradun weather Nainital weather Haridwar weather Udham Singh Nagar weather weather Pithoragarh weather Chamoli weather Tehri weather

Uttrakhand weather-राज्य मे इस समय ठंड बढ़ गई है।सुबह शाम के अलावा कई इलाकों में आ रहे कोहरे से दिन में भी अब ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं आज दिसंबर का महीना भी समाप्ति की तरफ है, अभी तक बर्फबारी भी नहीं हुई है। वहीं मौसम विभाग ने भी येलो अलर्ट जारी करते हुए घना कोहरा छाया रहने, शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

मौसम पूर्वानुमानः राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम चेतावनीः (वाच) राज्य के हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपदाँ तथा नैनीताल, चम्पावत, देहरादून एवं पौडी जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपद में कहीं कहीं शीत दिवस की स्थिती रहने की संभावना है।

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगे। कुहासा/छिछला कुहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 23°C तथा 08°C के लगभग रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

जनपद उधमसिंहनगर मे आज सोमवार को भारी कोहरा व शीत लहर के चलते स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया है।

Ad_RCHMCT