बड़ी खबर-हल्द्वानी के मामले मे क्या बोले जिलाधिकारी और एसएसपी,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-बनभूलपुरा में कल अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुए उपद्रव और आगजनी के बाद आज जिलाधिकारी वंदना सिंह और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक इस उपद्रव में दो लोगों की मौत हुई है। तीन लोग अति गंभीर रूप से घायल है और अन्य दर्जनों घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है। हालात को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स RAF और सीआरपीएफ की पांच टीमें तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

उपद्रव आगजनी तोड़फोड़ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य गंभीर मामलों में तीन अलग-अलग FIR रजिस्टर की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक चार उपद्रवी को हिरासत में लिया गया है और बताया गया है कि पिछले 5-6 दिनों से अपनी घरों की छत में वहां के लोग पत्थर इकट्ठा कर रहे थे सबसे पहले अतिक्रमण तोड़ने गई नगर निगम की टीम पर पथराव हुआ फिर बनभूलपुरा थाने का घिराव और आगजनी हुई है इस दौरान भीड़ ने असलों का भी प्रयोग किया है। प्रशासन के सामने शहर को बचाना पहली प्राथमिकता थी। फिलहाल प्रशासन अग्रिम कार्रवाई में जुट गया है।

Ad_RCHMCT