उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत हुए एमओयू और उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों ने समिट के दौरान संपन्न हुए एमओयू की वर्तमान स्थिति, जमीनी प्रगति, अवरोध और आगे की रणनीति पर विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में बताया गया कि समिट के दौरान कुल 1,779 एमओयू, जिनकी कुल राशि 3,57,693 करोड़ रुपये थी, साइन किए गए। इनमें से अब तक 1,06,953 करोड़ रुपये के एमओयू की सफल ग्राउंडिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री धामी ने इसे राज्य के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि यह निवेशकों के विश्वास, बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और उद्योग-अनुकूल वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

सीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि एमओयू और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर आ रहे अवरोधों का तुरंत निस्तारण किया जाए। प्रत्येक विभाग में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो एमओयू की सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी नीति में संशोधन या सरलीकरण की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर पैरवी की जाए। उद्योगपतियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखना और उन्हें राज्य में सुधारों की जानकारी देना भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए, कार्य समयसीमा के अनुसार पूर्ण हों और कोई पेंडेंसी न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विभाग उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, जिसकी उन्होंने प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

पर्यटन और निवेश पर फोकस: सीएम ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में पिथौरागढ़, कैंची धाम और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। पर्यटन विभाग ने बताया कि वे स्पेशल टूरिस्ट जोन के लिए एरिया-आधारित फोकस पॉलिसी विकसित कर रहे हैं।

उद्योगों के सशक्तिकरण के लिए: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में “उद्योग मित्र समिति” की मासिक बैठक आयोजित की जाए, जिसमें उद्योगों से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाए और उद्योग-अनुकूल निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

सीएम ने यह भी कहा कि उत्तराखंड भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और प्राचीन गौरवशाली विरासत का केंद्र है। उन्होंने निर्देश दिए कि इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर आधारित यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाए, हिंदू स्टडीज सेंटर और प्राच्य शोध केंद्र पर कार्य तेज किया जाए, स्पिरिचुअल जोन डेवलपमेंट, भराड़ीसैंण में मंदिर और अन्य निर्माण कार्य और आयुर्वेद एम्स की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाई जाए।

बैठक में मुख्य सचिव सचिन कुर्वे, वरिष्ठ विभागीय अधिकारी, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, पर्यटन, उद्योग और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT