बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। स्टैंडर्ड स्वीट्स से भोलानाथ गार्डन को जाने वाले मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया है। जहां एक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम देवेंद्र परगाई है, जो ग्राम खमारी ओखला दूंगा, तहसील नैनीताल का रहने वाला था। जबकि दूसरे घायल युवक का नाम रमेश जोशी है, जो ग्राम लोशाल ब्लॉक रामगढ़ जिला नैनीताल का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

पुलिस ने मृतक के परिवार को हादसे की सूचना दे दी है। जिसके बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। हादसे का कारण प्रथम दृष्टया तीव्र मोड़ और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Ad_RCHMCT