स्टंटबाजी का वीडियो हुआ वायरल, एसएसपी नैनीताल ने लिया संज्ञान — चालक का डीएल निरस्त, तीनों युवकों पर की गई कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal नैनीताल
पर्यटन नगरी नैनीताल में सड़क पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करते दिखाई दिए। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा की संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


एसएसपी नैनीताल ने सभी थाना प्रभारियों को ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, रैश ड्राइविंग और स्टंटबाजी जैसे खतरनाक कृत्यों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत वायरल वीडियो की जांच की गई, जिसमें माल रोड पर दो युवक चलती कार से बाहर निकलकर फोटो खिंचवाते नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत


यातायात प्रभारी श्री वेद प्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान की:
• अक्षय मल्होत्रा, चालक, निवासी गुरुनानकपुरा, यमुनानगर (हरियाणा)
• हरदीप ठाकुर, निवासी फर्कपुर, यमुनानगर (हरियाणा)
• दीपक शर्मा, निवासी मायापुरी कॉलोनी, हरियाणा
कार चालक अक्षय मल्होत्रा का चालान कर उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया, जबकि अन्य युवकों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


तीनों युवकों को पुलिस कार्यालय बुलाकर काउंसलिंग की गई और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति


“सफर को यादगार बनाएं, स्टंट से नहीं, संस्कार से”
नैनीताल पुलिस की अपील है:
“स्टंट करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आपकी और दूसरों की जान को भी खतरे में डालता है। सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें। आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता है।”

Ad_RCHMCT