उत्तराखंड आबकारी विभाग का अवैध शराब के विरुद्ध बड़ा अभियान: रामनगर क्षेत्र में छापेमारी, कच्ची शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal उत्तराखंड में अवैध मद्य निष्कर्षण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज रामनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। परिक्षेत्रीय उप आबकारी आयुक्त श्री विवेक सोनकिया (नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर) के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक रामनगर एवं क्षेत्रीय टीम द्वारा सुदरखाल एवं मोहन क्षेत्र स्थित ढाबों और वन निगम भवानीगंज में औचक चेकिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से शराब बेचने की गतिविधियों का भंडाफोड़ हुआ। चेकिंग के दौरान अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। हालांकि, मौके पर मौजूद अवैध शराब विक्रेता टीम को देख फरार हो गए। टीम द्वारा तत्काल पीछा किया गया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश


इसके अतिरिक्त, भवानीगंज क्षेत्र से एक व्यक्ति, श्री कपिल कश्यप को अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर हिरासत में लिया गया है। मौके से लगभग 70 पाउच कच्ची शराब जब्त की गई है। संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।


संयुक्त दबिश टीम द्वारा उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए जा रहे हैं। इस अभियान में रामनगर के आबकारी निरीक्षक एवं अन्य विभागीय कार्मिक सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समृद्धि से खिलेगा उत्तराखंड: पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त जारी; प्रदेश के 8 लाख किसानों को मिले ₹159 करोड़ से अधिक


आबकारी विभाग द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया गया है, जिससे राज्य में अवैध मद्य निष्कर्षण और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

Ad_RCHMCT