भाजपा अध्यक्ष पद पर सिर्फ एक नाम, महेंद्र भट्ट की ताजपोशी तय

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड भाजपा को एक बार फिर महेंद्र भट्ट के रूप में नया (और पुराना) अध्यक्ष मिलने जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने ही सोमवार को नामांकन दाखिल किया, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भाजपा के संगठन पर्व के तहत आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

महेंद्र भट्ट के नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज और गणेश जोशी के अलावा कई सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी व भूकंप चेतावनी प्रणाली मजबूत करने के निर्देश।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, चूंकि अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, ऐसे में महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार, 1 जुलाई को की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखने के लिए भट्ट को फिर से जिम्मेदारी दी जा रही है। इस निर्णय को संगठनात्मक स्थिरता और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

Ad_RCHMCT