बड़ी खबर-उत्तराखंड मे भारी बारिश रेड अलर्ट, स्कूलों मे अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal dehradun-उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने सोमवार, 30 जून के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, प्राइवेट और अन्य शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र सोमवार को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस आदेश का पालन सख्ती से करवाया जाए और किसी भी आपात स्थिति के लिए पहले से तैयारी रखी जाए।

प्रशासन ने आम लोगों और अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, बिना ज़रूरत यात्रा न करें और सतर्क रहें। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह एहतियात बरती जा रही है।

Ad_RCHMCT