उत्तराखंड में हादसों का कहर, अनियंत्रित कार खाई में समाई, पांच घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है। ताजा मामला गढ़वाल मंडल के टिहरी जिले से सामने आया है, जहां रविवार को एक दर्दनाक हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, भैंतलाखाल से रावतगांव होते हुए लंबगांव की ओर जा रही एक अल्टो कार (नंबर UK-07F-1795) अचानक रावतगांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय कार में पांच लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र; प्रदेश में 3.09 लाख महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'

हादसे की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन रांगड़ ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद थाना अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

स्थानीय लोगों ने भी मौके पर तत्परता दिखाते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौंड लंबगांव भेजा गया। इनमें से सपना, तनवी, अभिषेक और सानवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के पीछे कारण तकनीकी खराबी थी या चालक से कोई चूक हुई।

Ad_RCHMCT