इस तहसील परिसर में धधकी आग, स्टाम्प विक्रेताओं के दस्तावेज और प्रिंटर स्वाहा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। देर रात तहसील परिसर में आग लगने से दो स्टाम्प विक्रेताओं के दस्तावेज और प्रिंटर जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

जानकारी के अनुसार बीती रात तहसील परिसर में अचानक आग लग गई। इससे स्टांप विक्रेता अमित चौधरी और रोहित चौधरी के दस्तावेज सहित प्रिंटर जलकर खाक हो गए। आग लगने से आस-पास हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

इसकी सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। लेकिन अब तक अधिकांश सामान स्वाहा हो चुका था। इस आग की घटना के दौरान पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लगे रहे।

कोतवाली के ठीक सामने आग लगने के बाद भी किसी भी पुलिस के अधिकारी ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। लेकिन दमकल कर्मियों और तहसीलदार की तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Ad_RCHMCT