यहां युवाओं को परोसा जा रहा था नशा, पुलिस ने दो दबोचे

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के कब्जे से नशीले इंजेक्शन तो दूसरे के पास से चरस मिली है। पुलिस ने दोनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान इन्द्रानगर फाटक के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से नशे के 38 इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर तस्कर वसीम अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी नूरी मस्जिद, उजाला नगर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह इन इंजेक्शनों को इन्द्रानगर बड़ी रोड में रहने वाले असलम उर्फ शानू से खरीदकर लाता है और नशेड़ियों को बेचने का काम करता है। वह स्वयं भी नशे का आदी है और पूर्व में जेल की हवा खा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

इसके अलावा पुलिस ने एक चरस तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान बिलाली मस्जिद के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 115 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम राहुल बाल्मिकी पुत्र काली चरन निवासी गांधीनगर वार्ड नंबर 27, बनभूलपुरा बताया है। तस्कर ने बताया कि उक्त चरस उसे गांधीनगर के ही रहने वाले कल्लू पुत्र हरिकेश ने दी है। चरस बेचने के ऐवज में उसे कमीशन दिया जाता है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad_RCHMCT