युवक के उत्पीड़न से आजिज युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। युवती के आत्महत्या मामले में उसकी मां ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जिसके चलते युवती ने आत्महत्या की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

पुलिस को सौंपी तहरीर में मित्रपुरम दमुवाढूंगा निवासी शांति देवी पत्नी चन्द्र बहादुर ने कहा है कि उसकी पुत्री मनीषा ने बीती 6 मार्च को फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि उसकी पुत्री को रामपुर निवासी अमर सिंह मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। साथ ही उसकी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

इतना ही नहीं अमर सिंह ने उसकी पुत्री के नाम से बाइक भी फाइनेंस कराई थी। जिसकी किश्तें वह मनीषा से भरवाता था। महिला ने पुलिस से आरोपित के ‌खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT