BREAKING-दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आये 2 युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे,SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,VIDEO।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आये 2 युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे,SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,VIDEO।।

ऋषिकेश – शिवपुरी, के पास गंगा नदी में डूबे 02 युवक एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

रविवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि ITBP कैंप शिवपुरी के पास 02 युवक नहाते समय डूब गए है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से HCUT कुलवीर सिंह मय रेस्क्यू उपकरणों व राफ्ट के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि उक्त युवक अपने दोस्तो के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे। शिवपुरी के पास स्नान के दौरान नदी का पानी गहरा होने से वे गंगा नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खूपी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत 

एसडीआरएफ टीम द्वारा राफ्ट की सहायता से युवकों की सर्चिंग हेतु सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन में लापता युवकों का कोई सुराग नही मिल पाया। अंधकार बढ़ने पर सर्च ऑपरेशन को विराम देना पड़ा। कल पुनः सर्चिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

लापता लड़को का विवरण :-

  1. दीपक वर्मा पुत्र देवीलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी विकाश नगर उत्तमनगर नई दिल्ली।
  2. सचिन उम्र 23 वर्ष निवासी विकाश नगर उत्तमनगर नई दिल्ली।
Ad_RCHMCT