BREAKING-दिल्ली से घूमने आये 3 पर्यटक नहाने के दौरान गंगा नदी के तेज बहाव मे बहे,1 का शव बरामद, बाकी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-दिल्ली से घूमने आये 3 पर्यटक नहाने के दौरान गंगा नदी के तेज बहाव मे बहे,1 का शव बरामद, बाकी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी,देखिये वीडियो।।

शिवपुरी —- गंगा नदी में 03 पर्यटक डूबे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की सर्च ऑपरेशन जारी।।

मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि शिवपुरी,आइटीबीपी कैंप के समीप गंगा नदी में 02 भाई सहित 03 पर्यटक डूब गए है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान वेतन का आदेश जारी

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि 09 पर्यटको का दल दिल्ली से ऋषिकेश घूमने के लिए आया था। जिसमे से 03 पर्यटक गंगा नदी में नहाने चले गए। अत्याधिक वर्षा होने पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण ,उक्त तीनों पर्यटक गंगा नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान एक पर्यटक शुभम पुत्र मोहनलाल उम्र 22 वर्ष निवासी डी-2, 79/80 सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली के शव को जल पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

शेष 02 लापता पर्यटकों की सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर की जा रही है।

लापता पर्यटकों का विवरण :-

  1. कार्तिक पुत्र मोहनलाल उम्र 20 वर्ष निवासी सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली-85।
  2. दीपांशु पुत्र अजय सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी गली नंबर चार हरकुल विहार नजफगढ़ दिल्ली।
Ad_RCHMCT