BREAKING-अलकनंदा नदी में 02 युवक बहे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने एक शव किया बरामद,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-अलकनंदा नदी में 02 युवक बहे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने एक शव किया बरामद।।

पौड़ी – श्रीनगर चौरास पुल (श्रीकोट) अलकनंदा नदी में 02 युवक बहे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने एक शव किया बरामद।।

शुक्रवार को थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि चौरास पुल (श्रीकोट) में दो युवक नदी में बह गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी सुंदर बोरा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त युवक चौरास पुल श्रीकोट,अलकनंदा नदी के किनारे नहाने गये हुए थे, अचानक जलस्तर बढ़ जाने के कारण उक्त लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर उक्त लड़को की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

जिसमे से एक लड़के अंकित चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी राजस्थान का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया व दूसरे युवक हरिओम निवासी भरतपुर राजस्थान की सर्चिंग घटनास्थल पर एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है।

Ad_RCHMCT