BREAKING-राज्य मे कुछ दिन ऐसा मौसम रहने की संभावना,बारिश, बर्फ़बारी,शीतलहर की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- राज्य में एक बार फिर मौसम बदल सकता है।मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावनाएं जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश बर्फ़बारी की आशंका है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन के विवाद ने बदला रूप, भाई ने ही कर दी भाई की हत्या 

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया, 5 जनवरी को पांच जिलो में भारी बर्फ़बारी की संभावना, 3 हजार मीटर वाले ऊचाई वाले स्थानों जिसमे उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बर्फ़बारी ,6 जनवरी को उत्तराखंड में शीत लहर रहेने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसमः कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

उसी के साथ 8 जनवरी को ढाई हजार मीटर वाले जिले जिसमें उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ बागेश्वर में भारी बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है वही मौसम विभाग ने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल उधम सिंह नगर के इलाकों में शीत लहर का अंदेशा जताया है। 9 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल,पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बर्फबारी और पूरे उत्तराखंड में शीत लहर की संभावना है।

Ad_RCHMCT