BREAKING-कांग्रेस के हरीश रावत के लिए रामनगर में जमीन तैयार कर रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया अपना नामांकन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर कांग्रेस में बगावत रुकने का नाम नहीं ले रही है। हरीश रावत के लिए रामनगर में जमीनी तैयारी कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख ने हरीश रावत का टिकट लालकुआं से होने पर, विरोध करते हुए आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ किया अपना नामांकन।

बता दें कि रामनगर कांग्रेस में आपसी गुटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को चुनाव मे भुगतने पड़ सकता है।बता दें रामनगर से पहले हरीश रावत का टिकट फाइनल हुआ था,जिस पर रामनगर से टिकट की मांग कर रहे व रामनगर से ही तैयारी कर रहे कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के समर्थकों ने रावत से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

जिस पर कांग्रेस हाईकमान ने पुनर्विचार करते हुए रामनगर से हरीश रावत को लालकुआं शिफ्ट किया था, जबकि रणजीत सिंह रावत को सल्ट से टिकट दिया था. और रामनगर में बाहर से महेंद्र पाल सिंह को टिकट दिया था।

वही आपको बता देंगी हरीश रावत का रामनगर से टिकट फाइनल होने के बाद हरीश रावत के लिए जमीनी स्तर पर तैयारी कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने आरोप लगाया कि रणजीत सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर दबाव बनाया कि वह यहां से लालकुआं जाए।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आत्महत्या मामले में हाईकोर्ट की बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

क्योंकि उन्होंने कभी मालधन क्षेत्र से उम्मीदवारों को निर्दलीय लड़ने के लिए कहा, तो कभी रामनगर के चेयरमैन को निर्दलीय लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं जब हरीश रावत का टिकट रामनगर से लाल कुआं शिफ्ट हुआ, दूसरे दिन सुबह सैकड़ों समर्थक मेरे घर पर थे और उन्होंने मुझसे लड़ने की मांग की है।

आप ही हरीश रावत के लिए जमीन तैयार कर रहे थे और इसलिए वह खुद मैदान में लड़े।इसलिए सैकड़ों लोगों के समर्थक मिलने के बाद मैं आज अपना नामांकन भरने जा रहा हूं।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रामनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र पाल सिंह ने एक बार भी मेरे से आकर मुलाकात नहीं की कि आप क्यों कांग्रेस के ही होकर विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

अगर वह भी आते तो मैं एक बार के लिए सोचता और अपने समर्थकों को मना लेता।लेकिन किसी ने भी ना हरीश रावत ना हाईकमान ने मेरे से बात की।इसलिए मैं चुनाव लड़ रहा हूं और जीतूंगा भी।

Ad_RCHMCT