सराहनीय-रामनगर की किन्नर समाजसेवी याना खान,जरूरतमंदों की मदद कर,कर रही है मिसाल कायम,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर की किन्नर समाज की याना खान जरूरतमंदों की मदद कर बन गई है समाजसेवी। बता दें कि याना खान रामनगर की रहने वाली है।जो कुछ समय पूर्व ही मुंबई से यहां रामनगर अपनी बिरादरी में पहुंची है।

यहां रामनगर में वह चाहे कोरोना का समय हो या आपदा का समय हो लोगों की मदद कर रही है। याना खान मुंबई में अपना खुद का कारोबार करती है वही आप कुछ समय पूर्व से रामनगर में ही अपने रिश्तेदारों में किन्नर समाज में रहने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

वही बता दें कि याना को जैसे ही पता लगता है कि किसी जरूरतमंद को किसी भी तरीके की आवश्यकता है तो वह वहां पहुंच जाती है और उससे जितना भी बनता है वह गरीब और जरूरतमंदों की मदद करती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

वही आपको बता दें कि बीते कुछ समय पूर्व याना को पता लगा कि यूएसआर हिंदू इंटर कॉलेज में दिव्यांग बच्चों को बढ़ती ठंड में रजाई की कमी पड़ रही है, इस सबको देखते हुए याना खान से रहा नहीं गया और उसने 50 रजाई गद्दे स्कूल को भेंट किए।

Ad_RCHMCT