BREAKING-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे रामनगर, कही यह बड़ी बात।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे रामनगर कही यह बड़ी बात।।

रामनगर- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने विधायक दीवान सिंह बिष्ट के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार प्रदेश की जनता खुलकर भारी संख्या में मतदान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा के लिए अब तक इतने लाख रजिस्ट्रेशन, बजट जारी

पूर्व सीएम बोले धामी के नेतृत्व बनेगी उत्तराखंड में सरकार,धामी ही होंगे मुख्यमंत्री। विपक्ष काल्पनिक बयानबाजी के बजाय 10 मॉर्च का करे इंतजार।

भाजपा अपने प्रदेश की जनता के पास विगत 5 वर्षों के किये गए विकास को लेकर गयी वही केंद्र की योजनाओं को लेकर जनादेश प्राप्त किया विपक्ष केवल आलोचनावादी बनकर रह गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-(देहरादून) कार्य मे लापरवाही पड़ी भारी, इस अधिकारी पर हुई बड़ी कार्यवाही, आदेश जारी

उससे स्पष्ट है कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही इतिहास रचा जाएगा उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने जुलने को लेकर कई तरह की चर्चाएं की जा रही है।

लेकिन इन चर्चाओं पर उन्होंने विराम लगाते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संबंध होने के कारण यह मुलाकात होती हैं साथ ही उन्होंने कहा कि 10 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद भाजपा को एक बार फिर भारी जनादेश मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले के इन ब्लॉकों में भर्ती के लिए लगेंगे शिविर, करें क्लिक

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा इस बार भी वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे जिसके नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा गया है तो वही मुख्यमंत्री भी होंगे।