BREAKING-पिथौरागढ़ मे CM धामी ने फहराया 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा।।

ख़बर शेयर करें -

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं शुशील कुमार,आईजी निलेश आनंद भरणे,जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश