BREAKING-एसएसपी नैनीताल द्वारा प्रौद्योगिकी के माध्यम से बढ रहे अपराधों की रोकथाम हेतु सोशल मीडिया लैब का किया गया उद्घाटन।।

ख़बर शेयर करें -

प्रौद्योगिकी के माध्यम से बढ रहे अपराधों की रोकथाम हेतु सोशल मीडिया लैब का एसएसपी नैनीताल द्वारा किया गया उद्घाटन

हल्द्वानी – शुक्रवार को प्रीति प्रियदर्शनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में सोशल मीडिया लैब का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

वर्तमान समय में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्रकरणों को 24×7 दिन निगरानीरत रखने हेतु बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में ही सोशल मीडिया लैब का गठन किया गया है जिसमें सोशल मीडिया प्रमोशन सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल एवं सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल को सम्मिलित किया गया है। जो अपराध एवम सूचना प्रसार में इंटरनेट की उपयोगिता के दृष्टिगत आपराधिक मामलों की रोकथाम का कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शांतनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, विजय मेहता (पीआरओ एसएसपी नैनीताल), महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, मोहम्मद यूनुस प्रभारी फाइनेंशियल टास्क फोर्स, राकेश माहरा निरीक्षक यातायात हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT