BREAKING-उत्तराखंड-यहाँ चोरी की टैक्टर ट्रॉली के साथ अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त मे।।

ख़बर शेयर करें -

लगभग दस दिन पूर्व को थाना किच्छा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दरऊ से एक ट्राली भूसे से भरी हुई चोरी हो गयी थी। जिस पर थाना किच्छा पर वादी महबूब अली पुत्र असगर अली निवासी ग्राम लहसोई थाना बहेडी जिला बरेली की तहरीर पर FIR NO 368/21 U/S 379 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर के दिशा निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर , अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी सितारंगज व प्रभारी निरीक्षक किच्छा के पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन किया गया। उ0नि0 गौरव जोशी मय पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल ग्राम दरऊ से लेकर जिला बरेली मे भोजीपुरा तक सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया। सीसीटीवी फुटेज चैक करने पर ट्राली को एक ट्रैक्टर अर्जुन महिन्द्रा लाल बरंग लाल व एक मोटर साईकिल स्पैलण्डर साथ मे जाना प्रकाश में आया। गुरुवार को मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी कैमरो में चोरी गई ट्राली को लेकर जाने वाला जो अर्जुन महिन्द्रा ट्रैक्टर दिखाई दे रहा है। उस टैक्टर बिना नम्बर अर्जुन महिन्द्रा रंग लाल का मालिक देवेन्द्र सिंह सोलंकी पुत्र कलैक्टर सिंह निवासी बंजरिया तहसील बहेड़ी जिला बरेली ग्राम दरऊ मे आया है। देवेन्द्र सिंह सोलंकी उपरोक्त को ग्राम दरऊ से गिरफ्तार किया गया। सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिंग को अभियुक्त देवेन्द्र सिंह को दिखाया गया तो बताया गया कि घटना के दिन मेरे साथ अखलाक अहमद उर्फ गुडडू पुत्र अमीर अहमद निवासी देवी पुरा थाना बिलासपुर जिला रामपुर भी था। हम अपने साथ एक मोटर साईकिल नं0 UP 25 CR 226 भी साथ लेकर आये थे वह मोटर साईकिल अखलाक की है। अखलाक अपनी मोटर साईकिल के साथ ही ग्राम दरऊ मे आया है। अभियुक्त अखलाक को मय मोटरसाईकिल नम्बर UP 25 CR 2269 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ मे बताया कि दिनाक 1/11/2021 को रात्रि मे हमने मिलकर ग्राम दरऊ से टैक्टर अर्जुन महिन्द्रा से एक ट्राली को चोरी कर ले गये थे। जिसमे भूसा भरा हुआ था। भूसे को हमने 12000/- रूपये मे बेच दिया गया । जिसके बेचे गये भूसे से मिले 12000/- रूपयो में से 7000/- रूपये खर्च हो गये है। शेष घनराशि 5000/- रूपये बरामद किये गये। हम ट्राली को मोडीफाई करके बेचने की फिराक में थे लेकिन अभी तक ट्राली का सौदा नही हुआ है। ट्राली को हमने ग्राम बंजरिया थाना शीशगढ में ईट भटटे के पास स्थित खाली खेत में छिपा रखा है। ट्राली को ग्राम बंजरिया से अभियुक्त देवेन्द्र सोलंकी व अभियुक्त अखलाक अहमद की निशानदेही पर बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त टैक्टर अर्जुन महिन्द्रा रंग लाल को अभियुक्त देवेन्द्र सिंह की निशानदेही पर अभियुक्त देवेन्द्र के घर से बरामद किया गया। अभियुक्तो को मा० न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः दुष्कर्म के आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर कसा शिकंजा, संपत्ति कुर्क

पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक श्री चन्द्र मोहन सिंह
चौकी प्रभारी दरऊ- श्री गौरव जोशी
कानि0 556 आनन्द गवासाकोटी
कानि0 875 उमेश सिंह