BREAKING-बढ़ते नशे की रोकथाम सहित नई कार्ययोजना के साथ नवनियुक्त एस.एस.पी. नैनीताल पंकज भट्ट ने जिला मुख्यालय में किया पदभार ग्रहण।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-शुक्रवार को पंकज भट्ट (आई.पी.एस.) द्वारा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल का पदभार ग्रहण करने के साथ-साथ जनपद में बेहतर पुलिस व्यवस्था, अपराध रहित वातावरण बनाए रखने हेतु अपनी प्राथमिकताएं गिनाई गई।

उनके द्वारा बताया गया कि
1 वर्तमान समय में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु जनपद के प्रत्येक जन को जागरुक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप

2 विगत आपदा के दौरान नैनीताल का पर्यटन प्रभावित हुआ है जिसके पुनरुत्थान हेतु जनपद पुलिस को विशेष पर्यटक प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा।

3 सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तिथि घोषित, अभ्यर्थियों को मिली राहत

4 वर्तमान परिदृश्य में बढ़ रहे साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु लोगो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही जागरूक किया जाएगा।

5 यातायात अवरोध (जाम) से निजात पाने हेतु नई कार्ययोजनाएं तैयार की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खूपी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो की मौके पर मौत 

6 आगामी विधानसभा चुनाव प्रक्रिया 2022 को निष्पक्ष रूप से संपादित कराए जाने के उद्देश्य से अभी से ही समस्त पुलिस प्रक्रियाये जैसे अति संवेदनशील एवं संवेदनशील बूथ स्थलों का निरीक्षण में तेजी लाई जायगी।

Ad_RCHMCT