पिथौरागढ़-औलाधार में गहरी खाई में गिरा केन्टर,1की मौत एसडीआरएफ ने शव को किया रिकवर।।

ख़बर शेयर करें -

देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को पुलिस लाइन पिथौरागढ़ से सूचना प्राप्त हुई कि थल थाना क्षेत्र पिथौरागढ़ में औलाधार नामक जगह पर एक केन्टर खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उपरोक्त वाहन में एक युवक था। वाहन संख्या UK 05 CA1633 के अनियंत्रित हो जाने के कारण 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया l

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों में उक्त युवक की सर्चिंग की गई, सर्चिंग के दौरान उक्त युवक , त्रिभुवन जोशी उम्र 42 वर्ष पुत्र ख़िलानंद जोशी निवासी मेलापानी, थल के शव को रिकवर कर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT