रामनगर-आउट सोर्स से उपनल में किए जाने के संबंध में दैनिक श्रमिकों ने प्रभागीय वनाधिकारी के ऑफिस के बाहर दिया धरना।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर वन प्रभाग के सैकड़ों आउट सोर्से से कार्यरत दैनिक श्रमिकों ने कुछ दैनिक श्रमिको का आउटसोर्स से उपनल के माध्यम से भुगतान किए जाने पर रोष जताते हुए, खुद को भी आउटसोर्स से उपनल में किए जाने के संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी के ऑफिस के बाहर धरना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 19 साल का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार | रामनगर से बनभूलपुरा तक पुलिस का एक्शन

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत रामनगर के फतेहपुर, कोटा, देचोरी, कोसी, कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत दैनिक श्रमिक के रूप में कार्यरत सैकड़ों दैनिक श्रमिकों ने प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि हम लोगों के संज्ञान में आया है कि प्रभाग के अंतर्गत कुछ दैनिक श्रमिकों को आउट सोर्स के माध्यम से भुगतान ना होकर उपनल के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले सड़कें गड्ढामुक्त करें, सभी विभाग 24x7 अलर्ट मोड में रहें: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन।

उन्होंने कहा कि उपनल के माध्यम से भुगतान किए जा रहे श्रमिकों में वरिष्ठता का कोई ध्यान नहीं रखा गया है जिससे हम सभी दैनिक कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने आज कार्यालय के बाहर धरना देते हुए एक ज्ञापन प्रभागीय वनाधिकारी के नाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चंद्र कांडपाल को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पर्वतीय जनपदों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

जिसमें दैनिक श्रमिकों ने कहा कि वन प्रभाग के अंतर्गत आउटसोर्सव के माध्यम से रखे गए सभी दैनिक श्रमिकों का भुगतान उपनल के माध्यम से करवाने की कृपा करे।

Ad_RCHMCT