BREAKING-ऋषिकेश,नीम बीच के पास 02 युवकों के डूबने पर 1 युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया, दूसरे की तलाश जारी,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-ऋषिकेश, नीम बीच के पास 02 युवकों के डूबने पर 1 युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया, दूसरे की तलाश जारी।।

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।

ऋषिकेश, नीम बीच के पास 02 युवकों के डूबने पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

आज रविवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि नीम बीच के पास 02 युवक गंगा नदी में नहाते समय डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से रेस्क्यू टीम ,मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

एक युवक को जिला पुलिस व लोकल गाइड द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु ऋषिकेश एम्स में ले जाया गया व दूसरे युवक नाम रामांश पाठक पुत्र अनुपम पाठक निवासी उरई जालौन,

उत्तर प्रदेश की सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमे एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर्स द्वारा गहराई तक जाकर भी गहन सर्चिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

परंतु देर शाम तक उक्त युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अंधेरा बढ़ जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया है। कल पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Ad_RCHMCT