BREAKING-(दुखद) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा-बारात से लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,5 की मौत और कई घायल,CM और स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-(दुखद) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा-बरात से लौट रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,5 की मौत और 4 घायल, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक।।

प्रदेश मे सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी पहाड़ तो कभी तराई से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है।

ताजा मामला प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है पौड़ी जनपद के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्‍योली तल्‍ली व स्‍योलि मल्‍ली के बीच एक मैक्‍स वाहन खाई गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

इस हादसे में पांच लोगो की मौत की सूचना जबकि चार व्‍यक्ति घायल होने की सूचना आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद में बरात से लौट रहा एक वाहन(मैक्स) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि चार लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

वहीं हादसे के बाद राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दुख व्यक्त किया है तो वहीं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि मेरे क्षेत्र के अंतर्गत स्योली के पास हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के हताहत होने की सूचना से मन बहुत व्यथित हुआ।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति, शांति शांति।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

दुर्घटना में चार लोग घायल हुए हैं, उन सभी को समुचित उपचार मुहैया कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।

सिलोली से बारात लेकर डोबरी लौटते हुए यह दुर्घटना हुई। दुख की इस घड़ी में हम पूरे मनोयोग से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

Ad_RCHMCT