ब्रेकिंग-किरायेदार ने किया मकान मालकिन को ब्लैकमेल,कर किया गन्दा काम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भदईपुरा निवासी महिला से किराएदार ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

बाद में उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट में वायरल कर दी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी महिला ने बताया कि मिलक, करनपुर, देवरनिया, बहेड़ी निवासी सचिन कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह उनके घर में एक साल से किराये का कमरा लेकर रहता था।

एक दिन उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अपनी चार साल की पुत्री के साथ अकेली थी। इसी बीच रात 10 बजे सचिन कुमार उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली , बाद में वह उनका मकान खाली कर चला गया और उसने इंटरनेट मीडिया में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी जायेगा।।

Ad_RCHMCT