BREAKING-फ़ायरिंग का आरोपी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दबोचा,कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

फ़ायरिंग का आरोपी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दबोचा, कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद ।।

शुक्रवार को थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गिद्दावाली में देर रात्रि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के व्यक्ति को गोली मार दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

गोली लगने से घायल अजीत कुमार का उपचार एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में चल रहा है।

विधानसभा चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने में जुटी खानपुर पुलिस ने घटना की जानकारी होते ही मुकदमा दर्ज कर तेजतर्रार SO खानपुर संजीव थपलियाल के कुशल एवं जुझारू नेतृत्व में उपरोक्त घटना को अंजाम देकर फरार

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

अभियुक्तों की टेक्नीकल तरीके से तलाश करते हुए बुधवार को फ़ायरिंग करने के आरोपी फरार अभियुक्त विशाल निवासी गिद्दावाली को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल की डरावनी कहानी: किशोरी से दुष्कर्म पर शिक्षक को 20 साल कारावास

पुलिस टीम-
1- SO खानपुर संजीव थपलियाल
2- SI नवीन चौहान (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर)
3- SI विकास रावत
4- कां0 अनिल, 5- कां0 गोविंद, 6- कां0 कुलदीप

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्क्राइव जरूर करें।

Ad_RCHMCT