नैनीताल-यहाँ टूव्हीलर की आपस मे भिड़ंत मे बाइक सवार घायल।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-देर रात दो पहिया वाहन आपस में टकराने से माल रोड में दो लोग घायल हो गए दो स्कूटी की आपस में भिड़ंत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जहां एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार देर रात करीब साढ़े 11 बजे स्कूटी चालक आकाश उर्फ अक्कू पुत्र विशन राम निवासी हरिनगर तल्लीताल व राहुल पुत्र बाबू नाथूराम निवासी हरिनगर तल्लीताल स्कूटी से मल्लीताल से तल्लीताल की तरफ जा रहे थे वही दूसरे स्कूटी तल्लीताल से मल्लीताल की तरफ आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

इसी बीच क्लासिक होटल के पास अपर माल रोड पर दोनों वाहन आपस में भीड़ गए। जिसमें आकाश तथा राहुल घायल हो गए। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक हरीश सिंह तत्काल क्लासिक होटल के पास में पहुंचे तथा 108 की मदद से घायलों को बीडी पांडे चिकित्सालय भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। इधर आकाश को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि राहुल के सिर में अंदरूनी चोट को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

एसओ रोहिताश सागर ने बताया दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT