BREAKING-स्नान करने गया व्यक्ति गंगा में बहा एसडीआरएफ टीम का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।।

ख़बर शेयर करें -

BREAKING-नहाने गया व्यक्ति गंगा में बहा एसडीआरएफ टीम का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।।

ऋषिकेश – स्वामी नारायण घाट पर गंगा नदी में डूबा व्यक्ति, एसडीआरएफ टीम का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

आज मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को पुलिस चौकी ढालवाला से सूचना मिली कि स्वामी नारायण घाट पर एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से आरक्षी किशोर कुमार के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बेकाबू डंपर ने ले ली युवक की जान

गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति प्रवीण उम्र 55 वर्ष निवासी आदर्श नगर सोसाइटी, सूरत गुजरात स्वामी नारायण आश्रम में गार्ड की नौकरी पर कार्यरत थे।

आज प्रातः वह स्नान करने हेतु स्वामी नारायण घाट पर गए थे, जब गंगा नदी का बहाव अचानक बढ़ जाने के कारण वह नदी के तेज बहाव के साथ बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्वामी नारायण घाट से पशुलोक बैराज व आसपास गहन सर्चिंग की जा रही है।

Ad_RCHMCT