हल्द्वानी में भाई की हत्या: शराब और तनाव में भरा खौफनाक राज खुला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीती रात हुए खौफनाक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी और छोटे भाई की बीमारी से तनाव में आरोपी ने शराब के नशे में बहस के दौरान अपने ही भाई सोनू जायसवाल की हत्या कर दी। आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, घटना तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे हुई। संदीप अपने परिजनों के घर पहुंचा और छोटे भाई से बहस करने लगा। बीच-बचाव करने पर उसने परिवार को धमकाया और हमला जारी रखा। गंभीर चोटों के बाद सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सनसनीखेज हत्या: पीछा करने वाले युवक ने युवती का रेता गला

घटना की सूचना मिलने पर वादी अंकित जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने फोरेंसिक जांच की और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शोभायात्रा के बाद खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो युवकों की मौत

पुलिस ने संदीप जायसवाल, पुत्र स्व. लल्लन प्रसाद, निवासी राम मंदिर बगीचा, हल्द्वानी को एक 32 बोर रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त लोटा भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में जमानत पर चल रहा था। छोटे भाई की लंबी बीमारी और इलाज में आ रही आर्थिक परेशानी से वह तनाव में था। इसी तनाव और शराब के प्रभाव में उसने गुस्से में आकर मारपीट की, जिससे भाई की मौत हो गई।

Ad_RCHMCT