सीएम की अध्यक्षता में सचिवालय में कुछ देर में होगी कैबिनेट बैठक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सचिवालय में अब से कुछ देर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और दिवाली बोनस को लेकर फैसला हो सकता है। इसके साथ ही महिला आरक्षण को लेकर अध्यादेश के मसौदे को मंजूरी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: बीकेटीसी ने पास किया 121 करोड़ का ऐतिहासिक बजट 


वहीं माना जा रहा है कि स्वामित्व योजना के तहत महिलाओं को सह स्वामी बनाने का फैसला भी कैबिनेट में हो सकता है। वहीं राज्य में सीएम महालक्ष्मी किट योजना का लाभ लड़कियों के साथ ही लड़कों को दिए जाने का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। विभागीय सूत्रों इन दोनों प्रस्तावों के भी कैबिनेट में लाए जाने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण विधानसभा में एलपीजी हंगामा: विपक्ष ने सदन की सीढ़ियों पर दिया धरना 

इसके अलावा विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा नियमावली में संशोधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नंदागौरा देवी योजना का लाभ देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

Ad_RCHMCT