नैनीताल में 2 गांव के पास भारी मात्रा में सड़क पर आया मलवा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की वजह से भूस्खलन के मामले सामने आते रहते हैं क्योंकि पहाड़ों पर पेड़ों की कटाई होने की वजह से मिट्टी ढीली पड़ जाती है जो कि बारिश की वजह से नाम होने के बाद अपनी जगह छोड़ देती है और कई बार भूस्खलन की वजह से कई बड़े हादसे होते-होते टल गए हैं एक ऐसा ही भूस्खलन को लेकर मामला नैनीताल से सामने आ रहा है बता दे कि नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में सवेरे 9:30 बजे ङोलमार और दो गांव के बीच भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

मार्ग में भारी संख्या में मलुवा और बोल्डर आने से चौपहिया वाहनों के लिए मार्ग बन्द हो गया जिसे लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा खोल दिया गया।नैनीताल को हल्द्वानी से जोड़ने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र पर आज सवेरे भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डरों के साथ मलुवा आ गया, जिससे सड़क बाधित हो गई। मार्ग में दोनों तरफ से वाहनों का तांता लग गया। राहगीरों ने हल्के फुल्के पत्थरों को हटाकर दो पहिया वाहन निकालने का रास्ता बनाया और दोपहिया चालकों को आरपार कराया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

मलुवे के अचानक सड़क पर आने से मार्ग में गुजर रही एक स्कूटी भी श्रतिग्रस्त हो गई।बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक के हल्की चोटें आईं जिसके कारण उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। प्रशासन, पुलिस और नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मिलकर सड़क को जे.सी.बी.मशीन की मदद से खोल दिया। सड़क में दोबारा ट्रैफिक सुचारू हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

यह वही क्षेत्र हैं जहां सड़क चौड़ीकरण के बाद आए दिन भूस्खलन होते रहता है। विभाग ने यहां से सावधान होकर गुजरने का बोर्ड भी लगा रखा है।

Ad_RCHMCT