आरडी कैम्प से लौटने पर कैडेट सपना को कमान अधिकारी ने किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखरजोशी

रामनगर- 79 यूके बटालियन एनसीसी पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर इकाई की कैडेट सपना तड़ियाल को गणतंत्र दिवस शिविर से लौटने पर कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक ने महाविद्यालय में सम्मानित किया।सपना ने गणतंत्र दिवस कैंप में उत्तराखंड निदेशालय की आरडीसी टीम  में प्रतिभाग किया।एएनओ लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी ने बताया कि सपना का चयन उत्तराखंड निदेशालय देहरादून द्वारा आयोजित प्रीआरडीसी शिविरों में सफलता प्राप्त करने के उपरान्त हुआ था। सपना ने गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु दिल्ली में ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा; मुख्यमंत्री धामी ने किया आत्मीय स्वागत

सपना की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे एवं कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक सहित सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सपना के परिजनों सहित महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों में उत्साह एवं हर्ष की लहर है।इस उपलब्धि का श्रेय सपना ने अपने माता-पिता देवकी देवी व हरपाल सिंह तड़ियाल तथा अपने गुरुजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का भव्य शुभारंभ, 2.74 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

इस अवसर पर ग्रुप हेड क्वार्टर के ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल आर.पवार,कैप्टन चन्द्रशेखर मिश्रा,एएनओ लेफ्टिनेंट डी.एन.जोशी,लेफ्टिनेंट कृष्णा भारती, लेफ्टिनेंट हिमानी जोशी ने सपना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Ad_RCHMCT