रामनगर के कैप्टन अजय पंत को भारतीय उच्चायोग का पूरा सहयोग, संसद अजय भट्ट

ख़बर शेयर करें -

रामनगर निवासी कैप्टन अजय पंत, जो वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम की विनचेस्टर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं, को भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा लगातार कांसुलर सहायता प्रदान की जा रही है। सांसद अजय भट्ट को भेजे गए पत्र में उच्चायोग ने बताया कि कैप्टन पंत से संपर्क स्थापित किया गया है और उन्होंने स्वयं को सामान्य रूप से स्वस्थ बताया है। गोरतलब है कि विगत दिवस कैप्टन पंत की पत्नी द्वारा सांसद श्री अजय भट्ट से मुलाकात कर अपने पति की मदद करने की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

उच्चायोग ने उनकी पत्नी, नियोक्ता, कानूनी प्रतिनिधियों तथा ब्रिटिश अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा है। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय से उनके अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

कैप्टन पंत की अगली न्यायालय में सुनवाई 16 जुलाई 2026 को निर्धारित है। भारतीय उच्चायोग ने आश्वासन दिया है कि मामले में कैप्टन पंत और उनके परिवार को हर संभव सहायता एवं सहयोग लगातार उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

Ad_RCHMCT