थाना हाजा पर वादी सफीक हैदर पुत्र सबी हैदर नि0 हिम्मतपुर ब्लाक पीरूमदारा रामनगर द्वारा एक किता तहरीर बाबत चार युवकों द्वारा खुद की स्कोर्पियो कार तथा नकद पैसे व चांदी की चैन लूट कर मारपीट करने,गाली गलोज व जान से मारने की धमकी देने की लाकर दाखिल की जिस आधार पर थाना हाजा पर Fir no- 182/26 धारा 115(2)/309(4)/351(3)/352 BNS पंजीकृत किया गया उक्त अभियोग के सफल निस्तारण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त योगेश सागर को दि0 25.06.26 को चैकिंग के दौरान लूटी गई स्कोर्पियो के साथ हाथीडगर से गिरफ्तार किया गया चूकि अभि0 को माह मार्च मे श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय नैनीताल के आदेश के अनुपालन मे 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था परन्तु उक्त अभियुक्त बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के जिला नैनीताल की सीमा से गिरफ्तार हुआ है जिस पर अभि0 के विरूद्ध अन्य अभियोग एफ0आई0आर0 नं0 201/26 धारा 3/10 गुण्डा अधि0 पंजीकृत किया गया । अभि0 को मा0न्या0 के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम –
उ0नि0 बीरेन्द्र बिष्ट
कानि0 प्रयाग कुमार
कानि0 कविन्द्र सिंह




