कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया।।

ख़बर शेयर करें -

सोमवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया।

मुख्यमंत्री ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीतालः डीएम ने इन अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

फूलदेई लोकपर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इस्राइल संघर्ष में उत्तराखंड के 32 नागरिक फंसे, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। श्री शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगें।

Ad_RCHMCT