रामनगर-बाघ का पर्यटकों पर हमला करने संबंधी वीडियो वायरल करने पर टूर आपरेटर पर विभाग कार्यवाही की कर रहा तैयारी।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-बाघ का पर्यटकों पर हमला करने संबंधी वीडियो वायरल करने पर टूर आपरेटर पर विभाग कार्यवाही की कर रहा तैयारी।।

रामनगर -विकास खण्ड के तराई पश्चिमी वन प्रभाग मे उच्च अधिकारियों से इको टूरिज्म जोन फ़ाटो में पर्यटको के बाघ के नजदीक जाने तथा बाघ का पर्यटको पर हमला करने संबंधी वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई।

वीडियो का स्थलीय सत्यापन कर जांच की गई तो जांच में पाया गया कि वीडियो फाटो जोन का है ही नहीं तथा वर्तमान का भी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और फैक्ट्री निजीकरण को लेकर सड़क पर उतरे युवा, मंत्री सुबोध उनियाल के घेराव के बाद दी सख्त चेतावनी

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी जसपुर रेंज द्वारा पूछताछ करने पर पता लगा कि भवानीगंज रामनगर निवासी एक टूर ऑपरेटर द्वारा किसी ग्रुप में वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से डाल दिया गया था।

जिस पर टूर ऑपरेटर ने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली है व सोशल मीडिया से वीडियो को हटा भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!

बताते चलें कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा यह भी बताया गया हैं कि वीडियो डालने का कारण फ़ाटो जोन में दोपहर की पाली में 4:00 बजे बाद पर्यटकों का प्रवेश वर्जित होता है।

शनिवार को टूर ऑपरेटर की जिप्सी को रोकने पर उसके द्वारा यह कार्य किया गया प्रतीत होता है इस संबंध में टूर ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी बलवंत शाही ने बताया कि इस वीडियो के माध्यम से इको टूरिज्म जोन फाटो की छवि धूमिल हुई है साथ ही इस कृत्य से पर्यटन गतिविधियों पर कुप्रभाव की सम्भावना उतपन्न हुई है।

Ad_RCHMCT