रामनगर-यहाँ व्यक्ति ने इस तरह की अपनी जीवनलीला समाप्त,पास से मिला सुसाइड नोट,जांच में जुटी पुलिस।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-यहाँ व्यक्ति ने इस तरह की अपनी जीवनलीला समाप्त,पास से मिला सुसाइड नोट,जांच में जुटी पुलिस।।

रामनगर-विकास खण्ड के मालधन क्षेत्र मे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मालधन में सूचना प्राप्त हुयी कि चंद्रनगर मालधन में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

उक्त सूचना पर पुलिस चौकी मालधन से उ0नि0 प्रकाश चन्द्र मय पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे तो धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजेश प्रसाद निवासी चन्द्रनगर डेढ़ नम्बर मालधनचौड़ रामनगर जिला नैनीताल उम्र 44 वर्ष ने अपने घर में कमरे के अन्दर पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

उक्त व्यक्ति की पुलिस बल के पहुंचने से पूर्व ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मृतक का शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

मृतक के पास से प्राप्त सुसाइड नोट के सम्बन्ध में जांच पड़ताल की जा रही है। बाद जांच पड़ताल अग्रिम कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Ad_RCHMCT