बारिश के बीच मची तबाही- गौशाला में मलवा आने से मवेशी दफन

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश ने फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बारिश के बीच कुमाऊं मंडल में तबाही का मंजर सामने आया है। बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील के लाहर गांव में गौशाला में मलवा आ गया। इससे दो मवेशी जिंदा दफन हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों ने रात में किया औचक निरीक्षण, चारधाम यात्रा की तैयारियों में पकड़ी खामियां 

जानकारी के अनुसार कपकोट के लाहर गांव में अतिवृष्टि से मलबा आने पर भागी चंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह की गौशाला मलबे में दब गयी। जिसमें एक भैंस व एक गाय का बछड़ा दब गया और कुछ खाने का राशन भी मलबे की वजह से खराब हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची , घटनास्थल सड़क मार्ग से 03 किमी पैदल दूरी पर था। SDRF टीम द्वारा प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुँचकर गहन सर्चिग की गई । टीम द्वारा उक्त प्रभावत परिवार को रहने के लिए गांव में किशन सिंह व पुष्कर सिंह के मकान में व्यवस्था की गई।

Ad_RCHMCT