हल्द्वानी में एडीबी सहायता से सुधरेगी यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी और पार्किंग को भी मिलेगा स्थान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु परियोजना समन्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान सड़क सुधारीकरण परियोजना, Comprehensive Mobility Plan, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य शहरी विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अधिकारियों द्वारा नैनीताल रोड (नरीमन चौराहा से तीनपानी) और कालाढूँगी रोड (कालूसाई से कठघरिया चौराहा) में प्रस्तावित कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। परियोजना के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, यूटिलिटी डक्ट, ड्रेनेज व्यवस्था, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जानी हैं। वर्तमान में इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

जिलाधिकारी ने सड़क परियोजनाओं को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने नैनीताल रोड स्थित विभिन्न पार्कों के समुचित विकास, सड़क डिवाइडर की चौड़ाई को समान रखने, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा स्टैंड की व्यवस्था, डिवाइडर पर छायादार वृक्षारोपण और समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, नगर के प्रमुख क्षेत्रों में CCTV कैमरे लगाए जाने को भी प्रस्ताव में शामिल करने का सुझाव दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान

ड्रेनेज व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने देवखड़ी नाले के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत सड़क सुधारीकरण के लिए ₹115 करोड़, वर्षा जल प्रबंधन के लिए ₹128 करोड़ तथा ITMS के लिए ₹76 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं परियोजना से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT